फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Car collides with truck near Dadhol Chowk, two injured

Bilaspur News: दधोल चौक के पास ट्रक से टकराई कार, दो घायल

Wed, 28 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Car collides with truck near Dadhol Chowk, two injured
रात के समय हुआ हादसा, मामले की जांच जारी
विज्ञापन

सड़क के साथ खड़ा किया गया था खराब ट्रक


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दधोल चौक के पास कार ने खड़े ट्रक से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल का उपचार एम्स बिलासपुर और दूसरे घायल का घुमारवीं अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे दखयुत गांव का अंकुश और छत गांव का अजय कुमार कार में सवार होकर डंगार से दधोल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दधोल चौक से कुछ दूरी पर ही कार खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घायलों को कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। जहां से अजय कुमार को चिकित्सकों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया। उधर ट्रक चालक महेश कुमार निवासी गांव पनौल डाकघर वरसवाण तहसील बल्ह, मंडी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पालमपुर से वापस बरमाणा आ रहा था। इस दौरान दधोल चौक से करीब 400 मीटर दूरी पर उसका ट्रक खराब हो गया। मैकेनिक को बुलाकर ट्रक को ठीक करवाने की कोशिश की लेकिन ट्रक ठीक नहीं हो पाया और ट्रक सड़क से किनारे भी नहीं हो पाया। इस दौरान रात को वह अपने ट्रक में बैठा था तो एकदम जोर से टकराने की आवाज आई। ट्रक के पीछे जाकर देखा तो कार ट्रक से टकराई हुई थी। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed