फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Car collides with divider while saving abandoned animal

Bilaspur News: लावारिस पशु को बचाने पर कार डिवाइडर से टकराई

Sat, 18 Nov 2023 04:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
Car collides with divider while saving abandoned animal
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हुआ हादसा, एक युवती घायल
विज्ञापन

- लोगों ने की लावारिस पशुओं को फोरलेन से हटाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक कार लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार थे। इनमें से एक युवती को मामूली चोट आई है। हालांकि कार को काफी नुकसान हुआ है। उधर, स्थानीय लोगों ने फोरलेन से लावारिस पशुओं को हटाने की मांग की है।

हादसा शनिवार सुबह उपमंडल झंडूता के डमली में हुआ है। मंडी निवासी चालक जितेंद्र ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ पंजाब से वापस घर जा रहा था। जब फोरलेन पर डमली के पास पहुंचे तो अचानक से एक लावारिस पशु कार के सामने आ गया। उससे बचने के चक्कर में वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इससे कार दो से तीन बार डिवाइडर से टकरा गई। उधर, मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। घायल युवती को स्थानीय क्लीनिक में उपचार दिया गया। वहीं, सूचना मिलने पर फोरलेन की आपातकालीन पिकअप गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पिकअप की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को फोरलेन से हटाया गया। उधर, ग्राम पंचायत डमली के उप प्रधान अश्विनी नड्डा बताया कि फोरलेन पर लावारिस पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार प्रशासन को भी अवगत करा कर मांग की गई है कि इन पशुओं को कहीं और भेजा जाए, लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई भी उचित कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed