फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Car collided with bus unloading passengers, two injured

Bilaspur News: सवारियां उतार रही बस से टकराई कार, दो घायल

Thu, 08 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Car collided with bus unloading passengers, two injured
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के कुठेड़ा में एचआरटीसी की बस और अल्टो कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार महिला और पुरुष घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहन चालकों के बीच समझौता हो गया जिसकी वजह से पुलिस में भी मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को कुठेड़ा में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के पास सवारियां उतार रही एचआरटीसी की बस से एक कार टकरा गई। कार में सवार चालक और महिला घायल हो गए। घायलों के सिर में चोट आई है। घायलों को वहां से गुजर रही एक टैक्सी में घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। घायलों की पहचान अश्वनी कुमार (26) और रोशनी देवी (65), निवासी घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed