फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   car accident one died.

कार खाई में लुढ़की, एक की मौत

Sat, 30 Jan 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)। Updated Sat, 30 Jan 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
car accident one died.

शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर हमीरपुर-बिलासपुर सीमा पर स्थित रैली-जजरी पुल के समीप शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


इससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक बारात में हमीरपुर से वापस घुमारवीं लौट रहे थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमारवीं से एक बारात हमीरपुर की ओर गई थी। शुक्रवार को शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद यह बारात वापस घुमारवीं की ओर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात के साथ घुमारवीं के तहत आने वाले भजवाणी (औहर) निवासी संजीव कुमार भी गए हुए थे। रात को वापस लौटते वक्त कार रैली जजरी नामक स्थान पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।


इससे संजीव की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।

शनिवार को पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed