फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Camp to be held at Regional Training Academy Jhabola on 17th May

Bilaspur News: रीजनल ट्रेनिंग अकादमी झबोला में 17 मई को लगेगा शिविर

Tue, 14 May 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Camp to be held at Regional Training Academy Jhabola on 17th May
-19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए अभ्यर्थी की आयु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की भर्ती के लिए रीजनल ट्रेनिंग अकादमी झबोला में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 16 और 17 मई को शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। रीजनल ट्रेनिंग अकादमी झबोला के अधिकारी जयकिशन ने बताया कि ज्योति पब्लिक स्कूल बरठीं में 16 मई और रीजनल ट्रेनिंग अकादमी झबोला में 17 मई को शिविर लगाया जाएगा।


यह शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी, छाती 80-85 सेमी, वजन 56 से ज्यादा 95 से कम, शैक्षणिक योग्यता उच्च स्कूल पास होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए 10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक मानदेय 16,500 से 19,500 रुपये दिया जाएगा। शिविर में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए रीजनल ट्रेनिंग अकादमी झबोला भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें तैनाती स्थलों पर सुरक्षा कार्य में तैनाती दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed