फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bus hanging from the road uncontrollably

अयिंत्रित होकर सड़क से लटक गई निगम की बस

Sat, 30 Apr 2022 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bus hanging from the road uncontrollably
श्री नयना देवी जी के मंडयाली के समीप सड़क से लटकी निगम की बस। संवाद - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। चंडीगढ़ से शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी आ रही नालागढ़ डिपो की बस मंडयाली के समीप खराब हो गई। सवारियों को उतारने के बाद चालक ने जब बस को मोड़ना चाहा तो अनियंत्रित होकर बस सड़क से लटक गई।
विज्ञापन

प्रदेश में आए दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के खराब होने के मामले थम नहीं रहे हैं। खस्ताहाल परिवहन सेवाओं के चलते लोग अब निगम की बसों में बैठने से कतरा रहे हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ से श्री नयना देवी जी की तरफ निगम की बस सवारियां लेकर आ रही थी। जैसे ही बस मंडयाली के समीप पहुंची इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। इंजन से धुआं निकलता देख बस में बैठी यात्री घबरा गए। चालक ने तत्काल बस को रोककर यात्रियों को सुरक्षित उतारा। बस में करीब 20 सवारियां सवार थी। सवारियां उतारने के बाद चालक ने जब बस को मोड़ने की कोशिश तो अचानक अनियंत्रित होकर बस सड़क से लटक गई। गनीमत यह रही कि बस से पलटकर नीचे नहीं गिरी और बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद सवारियों को दूसरी बस में भेजा। वहीं बस को क्रेन के माध्यम से सड़क पर लाया गया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक नालागढ़ हरपाल राणा ने बताया कि बस का इंजन गर्म होने के तकनीकी खराबी आ गई थी। मौके पर मेकेनिक भेज कर बस को ठीक करवाया गया। सवारियों को भी दूसरी बस में उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed