फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bus carrying girl students going to Manali overturned, one student killed, 42 injured

Bilaspur News: मनाली जा रही छात्राओं की बस पलटी, एक छात्रा की मौत, 42 घायल

Fri, 03 Mar 2023 05:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 03 Mar 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Bus carrying girl students going to Manali overturned, one student killed, 42 injured
बिलासपुर के जबली में दुर्घटना हुई बस और बचाव अभियान चलाते पुलिसकर्मी और लोग। संवाद
-दो छात्राएं पीजीआई रेफर और दो एम्स में भर्ती, चालक भागा
विज्ञापन

-बस में सवार थीं दिल्ली के दो नामी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की छात्राएं
-बिलासपुर के कुनाला में शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
-जिला प्रशासन ने घायलों को दी फौरी आर्थिक राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के कुनाला में शुक्रवार सुबह छात्राओं को लेकर जा रही बस पलट गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 36 छात्राओं सहित 42 लोग घायल हो गए। दो घायल छात्राओं को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि दो छात्राओं का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।
बस में कमला नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली की 30 छात्राएं, जीजस मैरी महाविद्यालय दिल्ली की सात छात्राएं, चार टूर आयोजक और तीन बस स्टाफ के सदस्य थे। छात्राएं मनाली घूमने जा रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर कुनाला में छात्राओं की वोल्वो बसा सड़क किनारे पलट गई। हादसे की आवाज सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी और स्वयं भी घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर और एम्स पहुंचाया। जिला अस्पताल में एक छात्रा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। छात्राएं वीरवार शाम को दिल्ली से बस में मनाली के लिए रवाना हुए थीं। पुलिस ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, उसकी पहचान कुशांगी आर्य (20) पुत्री मनोज आर्य निवासी पार्क साइड अपार्टमेंट कृष्णा सरोवर नजदीक इस्कॉन मंदिर जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जाएगा। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने घायलों को आर्थिक फौरी राहत दे दी है। उपायुक्त बिलासपुर, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ये हुए घायल
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान अंशिका श्रीवास्तव पुत्री प्रबोध चंद्र निवासी गांव सयाजंथ जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, अनुष्ठा पुत्री अनिल आचार्य निवासी वसंत कुंज नई दिल्ली, पारखी सेठी पुत्री संजील सेठी निवासी पश्चिम नई दिल्ली, मन्या अरोड़ा पुत्री आशीष अरोड़ा निवासी फेज 2 सेक्टर 5 नई दिल्ली, मैयथे लोहिया पुत्री राजेश कुमार निवासी दिल्ली, डिंपल सेन निवासी नई दिल्ली, दीक्षा पुत्री सुनील कुमार छतरपुर दिल्ली, शिवानी रावत पुत्री गुजेंद्र सिंह रावत निवासी न्यू दिल्ली, समीरा सतीजा पुत्री दिनेश सतीजा, पलक मोदी पुत्री विपिन मोदी निवासी नई दिल्ली, वर्धा पुत्री बीरपल गोयल निवासी दयानंद गल्ली दिल्ली, करण यादव पुत्र किशन पाल यादव निवासी उत्तर प्रदेश, ऐश्वर्या मदन मोहन पुत्री वीएल मदन मोहन निवासी वंसत कुंज नई दिल्ली, अदिति वाजपेयी पुत्री अमित वाजपेयी निवासी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, स्वनिका पुत्री कैलाश पवन निवासी करोलबाग नई दिल्ली, समृद्धि अग्रवाल पुत्री उमेश निवासी जयपुर राजस्थान, नव्या यादव पुत्री रतन सिंह यादव निवासी नई दिल्ली, आस्था शारदा पुत्री पंकज शारदा निवासी जयपुर राजस्थान, तान्या पाटीदार पुत्री डॉ. पंकज पाटीदार निवासी जिला इंदौर मध्य प्रदेश, अपेक्षा थपलियाल निवासी वेस्ट हाइट गुरुग्राम हरियाणा, रिया पुत्री अश्विनी शर्मा निवासी नई दिल्ली, कन्हरी पींगे पुत्री अमित पींगे निवासी जीरकपुर चंडीगढ़, तविशी सिंह पुत्री हरेश सिंह निवासी जतब जम्मू कश्मीर, ऊमामा इबतिहाल गुलजारे पुत्री गुलजारे अहमद निवासी दिल्ली, तविशी पुत्री राजीव दुग्गल निवासी दिल्ली, जान्वी सहगल पुत्री संजय सहगल निवासी सेक्टर नंबर 28 दिल्ली, गुरमन कौर चावला पुत्री गुरजीत चावला निवासी साकेत दिल्ली, रेशमा पुत्री जय चंद निवासी सेक्टर 13 दिल्ली, मेरिन टरेसा पुत्री ऐलक्स निवासी मुरचनीकला जिला त्रिवेंद्रम तमिलनाडु, जोमोल के जोली पुत्री पी के जोली निवासी नई दिल्ली, दिक्षिता पुत्री आरएन नवनी निवासी मुनेरका नई दिल्ली, हरमन शर्मा पुत्री संदीप कुमार निवासी सेक्टर 29 नोएडा उत्तर प्रदेश, तुषार पुत्र संदीप कुमार निवासी मुनेरका नई दिल्ली, अरमान पुत्र विवेक निवासी सेक्टर 37 नोएडा उत्तर प्रदेश, अनुराग पुत्र विवेक निवासी सेक्टर 37 नोएडा उत्तर प्रदेश, हरसिमरन पुत्र दिलबाग सिंह निवासी सेक्टर 37 नोएडा उत्तर प्रदेश, अभिषेक पुत्र हरीचंद निवासी रानी गार्डन नई दिल्ली के रूप में हुई है।

इनसेट
ये पीजीआई और एम्स मेेंं भर्ती पीजीआई रेफर की गई घायल की पहचान श्रेया पुत्री शिवकुमार नोएडा उत्तर प्रदेश, श्वेता पुत्री गोपीनाथ निवासी केरल के रूप में हुई है। जबकि एम्स बिलासपुर में कनिका चुड़ावत पुत्री पृथ्वी सिंह निवासी अजमेर मार्ग जयपुर राजस्थान और विधि पुत्री कृष्ण नागपाल निवासी मात्ती नगर दिल्ली भर्ती हैं।

बिलासपुर के जबली में दुर्घटना हुई बस और बचाव अभियान चलाते पुलिसकर्मी और लोग। संवाद

बिलासपुर के जबली में दुर्घटना हुई बस और बचाव अभियान चलाते पुलिसकर्मी और लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed