फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Budget is a strong step towards developed India: Bragta

विकसित भारत की दिशा में बजट सशक्त कदम : बरागटा

Sat, 01 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Budget is a strong step towards developed India: Bragta
कहा, केंद्र सरकार ने हर वर्ग का रखा ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। मोदी सरकार का बजट भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में और मजबूत करेगा। केंद्र सरकार ने टैक्स स्लैब को बदलकर मध्य वर्ग के परिवारों को बहुत बड़ी राहत दी है। आज तक के इतिहास में पहली बार टैक्स में इतने बढ़े स्तर पर राहत दी गई है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कही।

बरागटा ने कहा कि बजट ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। यह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे ले जाएगा। मध्य वर्ग को दी राहत से उनके पास अधिक निवेश और खर्च करने योग्य आय बचेगी। नए कर ढांचे के तहत 12 लाख तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा और वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए 12.75 लाख रुपये तक की आय कर-मुक्त होगी। इसमें 75,000 की मानक कटौती शामिल है। बरागटा ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शुरू की है। जो 100 जिलों को कवर करेगी और 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा तीन से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई है। इससे 7.7 करोड़ किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed