फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bsnl services down in swarghat.

बीएसएनएल की मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं ठप

Wed, 29 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 29 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
bsnl services down in swarghat.
internet - फोटो : फाइल फोटो

स्वारघाट में बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वारघाट में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा और मोबाइल सेवाएं पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है। इस वजह से मोबाइल उपभोक्ताओं सहित इंटरनेट उपभोक्ताओं दिक्कतों से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


हैरानी इस बात की है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दूरसंचार महकमा हाथ पे हाथ धरे बैठा है। जबकि 24 घंटे से बंद पड़ी सेवाओं के कारण बीएसएनएल को भी लाखों का चूना लग रहा है।
विज्ञापन


इससे हजारों मोबाइल उपभोक्ताओं, सरकारी कार्यालयों, बैंकों, डाकघरों, लोकमित्र केंद्रों, शिक्षण संस्थानों के साथ ही कई निजी संस्थानों का कामकाम भी प्रभावित हो रहा है। भारत संचार निगम की लचर सेवा कार्यप्रणाली से इन संस्थानों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जकातखाना,स्वारघाट, बैहल और स्वाहण केंद्र ठप
अकेले स्वारघाट क्षेत्र में ही 60 ब्राडबैंड कनेक्शन हैं। इसमें बैंक, डाकघर और लोकमित्र केंद्रों पर लोगों को रोजाना सेवाएं दी जाती है। लेकिन बावजूद इसके महकमे की लचर सेवा के कारण उपभोक्ताओं और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

गौरतलब रहे कि जकातखाना,स्वारघाट, बैहल और स्वाहण के बीएसएनएल के दूरभाष केंद्र पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। दगडाहण, स्वारघाट, म्योठ, गरा, धरा और श्रीनयना देवी में लगे हुए मोबाइल टावर भी ठप हैं। इस कारण हजारों मोबाइल उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन शोपीस बन गए हैं। लोगों की शिकायत है कि मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप रहने की शिकायत के बारे में बिलासपुर के एसडीओ के कार्यालय और उनके मोबाइल पर बार-बार संपर्क किया, लेकिन उन्होंने लोगों का फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा।

मैक्स सेवा भी ठप
वाईफाई मैक्स सेवा के उपभोक्ता पुनीत शर्मा निवासी जकातखाना ने बताया कि  5 जून से उनकी वाईफाई मैक्स सेवा भी ठप पड़ी हुई है। जबकि उन्हें हर महीने 900 रुपये बिल बेवजह भरना पड़ रहा है।


जामली के समीप मंगलवार दोपहर के समय ओएफसी केबल कट जाने के कारण मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप हो गई है। इस कारण विभाग को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा  है। तकनीकी इंजीनियर जामली स्थान में कटी हुई ओएफसी केबल को दोबारा दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। बुधवार शाम तक सेवाएं बहाल कर दी जाएगी।

प्रीतम चंद धीमान, अधिशाषी अभियंता, भारत संचार निगम बिलासपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed