{"_id":"62dc41b6e449f5494010452e","slug":"brother-of-gram-padhan-suicide-bilaspur-news-mbd4355695103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के भाई ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के भाई ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी। मुंडिया कलां के ग्राम प्रधान के भाई ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपने घर में ही आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा बनाई गई सुसाइड वीडियो के आधार पर पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। केमरी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्र से निकलवाने के लिए डीएम से मंजूरी मांगी है। पुलिस का कहना है कि डीएम की अनुमति मिलने पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडिया कलां के ग्राम प्रधान जावेद हुसैन पुत्र माजिद हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके छोटे भाई खालिद हुसैन की शादी 27 मार्च 2022 को भोट थाना क्षेत्र के ग्राम पत्थरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद खालिद हुसैन ने उसे बताया कि उसकी पत्नी फोन पर किसी युवक से बात करती है। वह कई मर्तबा अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ चुका है। उसके द्वारा विरोध करने पर उसकी पत्नी उसे दहेज उत्पीड़न तथा स्वयं के द्वारा घर में सुसाइड करने के मामले में फंसाने की धमकी देती है, जिसके कारण वह बहुत परेशान हैं। इसके बाद वह लोग खालिद की पत्नी को उसके घर मायके पहुंचा आए। आरोप है कि मायके वालों ने भी उनके साथ बदसलूकी की और दहेज आदि उत्पीड़न के आरोप में फंसाने की धमकी भी दी। बाद में बाद में कुछ लोगों ने समझाकर उसके भाई की पत्नी को फिर उनके घर भेज दिया। 17 जून को खालिद ने फिर अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। इसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। 20 जून को खालिद हुसैन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। रिपोर्ट में दर्शाया है कि उसके भाई ने अपनी पत्नी व ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर 22 जुलाई को अपने घर में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। वह बिना पुलिस कार्रवाई के ही अपने भाई को सुपुर्द ए खाक कर आए थे। मगर बाद में खालिद हुसैन के फोन को सर्च करने पर एक सुसाइड वीडियो देखने को मिली। जिसमें खालिद ने पत्नी व उसके मायके वालों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की जानकारी दी। सुसाइड करने के कुछ साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान की ओर से मृतक की पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उक्त संदर्भ में केमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकलवाने के लिए डीएम से मंजूरी मांगी गई है। डीएम का आदेश होने पर शव को कब्र से निकलवाकर पीएम कराया जाएगा।