फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   books home delivary

बुक विक्रेताओं को फोन पर दे सकते हैं ऑर्डर, किताबें पहुंचेंगी घर

Sun, 19 Apr 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
books home delivary
घुमारवीं (बिलासपुर)। कोरोना कोविड-19 वायरस के चलते दूसरे चरण के लॉकडाउन के दौरान छात्रों एवं अभिभावकों की सुविधा के लिए घुमारवीं में स्कूली बच्चों की कॉपी-किताबों की होम डिलिवरी सुविधा सोमवार से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोरोना वायरस से लोगों के बचाव के दृष्टिगत बाजार में भीड़ कम से कम हो। इसके लिए स्कूली बच्चों की किताबों की होम डिलिवरी की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए पंजीकृत बुक विक्रेताओं का सहयोग लिया जा रहा है। उनके मोबाइल नंबर लोगों से साझा किए गए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर लोग किताबों और कॉपियों का अपना ऑर्डर दे सकते हैं और यह विक्रेता ग्राहकों के घर या घर के नजदीक सड़क तक उनका ऑर्डर पहुंचाएंगे ताकि, अभिभावकों और बच्चों को घर पर ही किताबें और कॉपियां मिल जाएं और उन्हें बाजार न आना पड़े।
विज्ञापन

किताबों की दुकानें हफ्ते में केवल दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ही खोली जा रही हैं और होम डिलिवरी की सुविधा भी सोमवार और वीरवार के लिए ही उपलब्ध रहेगी। घुमारवीं बाजार में अपना ऑर्डर देने के लिए अभिभावक और बच्चे पंकज प्रिंटर के मोबाइल नंबर 94180-55326, 7018260526, कमल प्रिंटर के मोबाइल नंबर 98160-14893, रजिंद्रा ट्रेडर्स के नंबर 01978-255255, 94181-10406, रमन जनरल रटोर के मोबाइल नंबर 94186-03109, भराड़ी बाजार में कश्यप बुक डिपो के मोबाइल नंबर 70184-89945, चौधरी स्टेशनरी मार्ट के मोबाइल नंबर 98167-39516, कुठेड़ा बाजार में बीके बुक डिपो के मोबाइल नंबर 98171-77837, कपूर बुक डिपो 94595-45345 तथा तल्याणा बाजार में चंदन स्टेशनरी व फोटोस्टेट के मोबाइल नंबर 70184-71669 पर कॉल कर अपनी जरूरत के अनुसार किताबें और कॉपियां मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed