फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Blood stains found in missing driver's taxi, suspicion of murder

Bilaspur News: लापता चालक की टैक्सी में मिले खून के धब्बे, हत्या की आशंका

Fri, 28 Jun 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Blood stains found in missing driver's taxi, suspicion of murder
- लुधियाना से बरामद हुई टैक्सी, दो आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

- शिमला से सवारियां लेकर निकला था टैक्सी चालक
- बेटे के अनुसार बरमाणा से भराड़ीघाट के बीच हुई अप्रिय घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिमला से सवारियां लेकर निकला टैक्सी चालक अचानक लापता हो गया। बरमाणा पुलिस ने टैक्सी को लुधियाना से बरामद किया है। टैक्सी में खून के धब्बे भी मिले हैं। चालक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि चालक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। मामले में पुलिस दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

शिकायत में देशराज निवासी गांव डोलरू डाकघर डोली तहसील रामशहर जिला सोलन ने बताया कि उसके पिता हरिकृष्ण शिमला में विक्ट्री टनल के पास टूर एंड ट्रैवल का काम करते हैं। 24 जून को वह टैक्सी में दो व्यक्तियों तारा हाल शिमला से मनाली के लिए लेकर निकले। 25 जून की शाम उनकी घर पर बात हुई। उन्होंने बताया कि बरमाणा पहुंच गया हूं। सवारियां बिलासपुर छोड़कर अपने गांव डोलरू जाऊंगा। कुछ देर बाद फिर पिता को फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। उसी रात को मोबाइल बंद हो गया। बुधवार को पिता की तलाश में दाड़लाघाट, भराड़ी घाट और बरमाणा की ओर गए। भराड़ी घाट-कयारड़ा पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में पिता की टैक्सी देखी गई। उन सवारियों में से एक व्यक्ति टैक्सी चलाकर लाया और दूसरा भी साथ ही था, लेकिन पिता नहीं दिखे। पिछली सीट पर कोई व्यक्ति लेटा दिखाई दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार इस बात की पूरी आशंका है कि पिता के साथ टैक्सी में सवार हुए दोनों व्यक्तियों ने कोई अप्रिय घटना की है। उन्हें किसी बात को लेकर विवाद होने पर शारीरिक नुकसान पहुंचा कर मार डालने के इरादे से गायब किया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि लापता चालक की टैक्सी लुधियाना में मिली है। उसमें खून के धब्बे मिले हैं। आरोपियों की पहचान भी कर ली गई। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed