{"_id":"67c5b10b5aa1ec5e200d5267","slug":"block-youth-congress-took-out-awareness-rally-against-chitta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-133065-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ ब्लॉक युवा कांग्रेस ने निकाली जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ ब्लॉक युवा कांग्रेस ने निकाली जागरुकता रैली
Mon, 03 Mar 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
बरठीं में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते युवा कांग्रेस के सदस्य। संवाद
- आईटीआई के प्रशिक्षु छात्रों ने भी रैली में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। ब्लॉक युवा कांग्रेस ने बरठीं मुख्य बाजार से लेकर सरगल चौक तक चिट्टे के खिलाफ जागरुकता रैली निकाली। इस रैली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आईटीआई बरठीं के प्रशिक्षु छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली की अध्यक्षता ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कार्तिक चंदेल ने की। कार्तिक चंदेल ने कहा कि ब्लॉक युवा कांग्रेस हर घर में जाकर चिट्टे के नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाएगी। कहा कि समाचार पत्रों में लगातार चिट्टे के कारण मौतों और नशे के कारोबार की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। युवाओं से अपील की कि वे नशे के खिलाफ आवाज उठाएं और जो इस अवैध व्यापार में लिप्त हैं, उनकी शिकायत प्रशासन से करें। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बरठीं के प्रधानाचार्य सचिन ने कहा कि युवा कांग्रेस ने आईटीआई के छात्रों को भी इस अभियान में शामिल करने के लिए कहा था। संस्थान ने छात्रों को इस जागरूकता रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि वे भी नशे के खिलाफ इस मुहिम का हिस्सा बन सकें। विशाल कुमार, पंकज ठाकुर, विक्की जसवाल, प्रतीक शर्मा, डॉक्टर आशुतोष, आर्यन, प्रणव, निपुण चंदेल, नितिन चंदेल, अजय राणा, मनीष शर्मा, अभिषेक, पीयूष, अनिकेत, प्रियांक, मृदुल सहित करीब 100 युवा मौजूद रहे।