{"_id":"6508261aceefe376f100b7ea","slug":"block-level-foundation-day-of-vishwa-hindu-parishad-celebrated-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-5779-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विश्व हिंदू परिषद का प्रखंड स्तरीय स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विश्व हिंदू परिषद का प्रखंड स्तरीय स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन
-कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के लिए दिए गए पैसे का हो रहा सदुपयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। झंडूता विश्व हिंदू परिषद का प्रखंड स्तरीय स्थापना दिवस अमरपुर के शिव मंदिर में जिला अध्यक्ष कैप्टन विजय पाल शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रांत सत्संग विभाग के अध्यक्ष एमएस ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
स्थापना दिवस का शुभारंभ विजय महामंत्र और भजनों के मधुर संगीतों के साथ हुआ। एमएस ठाकुर ने विश्व हिंदू परिषद के स्थापना से लेकर आज तक के परिषद के इतिहास और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें विशेष रूप से राम मंदिर की 500 वर्ष की लड़ाई के पश्चात आज मंदिर निर्माण और जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सर्वसमाज से आह्वान किया कि आपके द्वारा जो एक-एक रुपया दिया है उसका जो सदुपयोग हुआ है उसे देखने जरूर आएं। विश्व हिंदू परिषद आप का जहां रहने खाने का पूरा इंतजाम करेगा। कहा कि 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक बजरंग दल शौर्य यात्रा के माध्यम से पूरे देश में सभी गांवों में जाकर लोगों को भव्य राम मंदिर के शुभारंभ अवसर का निमंत्रण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग द्वारा प्रदेश में संस्कार शालाएं शुरू की गई हैं। जिनमें बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 30 संस्कार शालाएं हैं, उन्हें बढ़ाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विजयपाल, सेवा विभाग के प्रांत प्रमुख दिनेश पंडित, संस्कार शाला की प्रांत प्रमुख सुषमा खजुरिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कैप्टन मंगल सिंह, स्नेहलता, शगुन चंदेल सहित अन्य विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।