फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP's preparations for Lok Sabha elections begin

Bilaspur News: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू

Sun, 08 Oct 2023 06:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
BJP's preparations for Lok Sabha elections begin
बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर घुमारवीं में हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को घुमारवीं में बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत बूथ सशक्तीकरण अभियान को पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इसके तहत बूथ सशक्तीकरण को लेकर जिला बिलासपुर की बैठक का घुमारवीं में आयोजन किया जा रहा है। अभियान में बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति के तहत तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत 29 अक्तूबर को कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बिलासपुर और हमीरपुर के सभी बीडीसी सदस्य भाग लेंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए सशक्त रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर जिला हमीरपुर बूथ सशक्तीकरण के प्रभारी नवीन शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, विस्तारक संजीव ठाकुर, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed