फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP to deliberate on organization expansion in board meeting

Bilaspur News: भाजपा शाहतलाई मंडल की बैठक में संगठन के विस्तार पर मंथन

Sun, 05 Jul 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP to deliberate on organization expansion in board meeting
घंडीर में आयोजित भाजपा शाहतलाई मंडल की बैठक में विधायक जीतराम कटवाल को सम्मानित करते कार्यकर्ता
घंडीर में कार्यकर्ताओं को विधायक जीतराम कटवाल ने किया संबोधित
विज्ञापन

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा शाहतलाई मंडल की बैठक रविवार को घंडीर स्थित खबड़ी माता मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि हर बूथ मजबूत और प्रत्येक शक्ति केंद्र सक्रिय होना चाहिए, ताकि संगठन का संदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों को औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसेवा और जनसंपर्क का माध्यम बनाकर कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में भाजपा झंडूता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल सहित पार्टी और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के बाद विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता पंचायत समिति की अध्यक्ष शीला देवी के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया। उन्होंने अध्यक्ष शीला देवी, उपाध्यक्ष शोभित धीमान सहित सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed