फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP Sadar Mandal expanded the executive

Bilaspur News: भाजपा सदर मंडल ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

Fri, 27 Oct 2023 04:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
BJP Sadar Mandal expanded the executive
-मंडल में नियुक्त किए छह उपाध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा सदर मंडल ने कार्यकारिणी में विस्तार कर दिया है। भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान और सदर विधायक त्रिलोक जमवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद पहले चरण में पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

उन्होंने बताया कि धारटटोह से अमर ठाकुर, मल्यावर से लेखराम चंदेल, कुहमझवाड़ से सरवण उर्फ मजनू, चांदपुर से रजनीश ठाकुर, पंजगाईं से रविकांत शर्मा और पटेर से विकास भारद्वाज को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुठेड़ा से ज्योति धीमान और बौहट कसोल से अशोक शर्मा को महामंत्री, कंदरौर से सदाराम ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मैहरी काथला से अंजना शर्मा, बरमाणा से सीता धीमान, जिनणू से कुमारी मंजुला, चांदपुर से जोगेंद्र ठाकुर, कुहमझवाड़ से सूरज सोनी और हवाण से पवन ठाकुर को सचिव का दायित्व दिया गया। नोग से संजीव डोगरा को कार्यालय सचिव और बामटा से कमलदेव शर्मा को कार्यालय सह सचिव बनाया गया। बिलासपुर शहर से नरेंद्र पंडित को मुख्य प्रवक्ता, चांदपुर से रामपाल ठाकुर और हरनोड़ा से सुभाष ठाकुर को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बिलासपुर शहर से भूपेश चंदेल को मीडिया प्रभारी, तरेड़ से नंदलाल और मानर (बैरी) से अनूप शर्मा उर्फ बिट्टू को सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। बताया कि अन्य कार्यकारिणी का विस्तार बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed