फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP retains control of Talai Nagar Panchayat for the third consecutive time.

Bilaspur News: तलाई नगर पंचायत में भाजपा का लगातार तीसरी बार कब्जा

Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP retains control of Talai Nagar Panchayat for the third consecutive time.
तलाई नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। स्रोत: भाजपा
नंद लाल शर्मा निर्विरोध बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनी गईं सुनीता रानी, सात सदस्यीय सदन में भाजपा का स्पष्ट बहुमत
विज्ञापन

चुनाव परिणामों के बाद से ही बन गया था राजनीतिक समीकरण


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई में एक बार फिर राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा समर्थित खेमे ने लगातार तीसरी बार नगर पंचायत पर अपना दबदबा कायम रखा है। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में वार्ड नंबर-3 से निर्वाचित पार्षद नंद लाल शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि सुनीता रानी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों ही पदों पर किसी अन्य पार्षद द्वारा नामांकन दाखिल न किए जाने के कारण निर्वाचन निर्विरोध रहा।

नगर पंचायत कार्यालय में यह चुनाव प्रक्रिया एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर पंचायत के सभी सात निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। नगर पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही यहां राजनीतिक समीकरण लगभग स्पष्ट हो गए थे। सात सदस्यीय सदन में भाजपा समर्थित पार्षदों ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें गई थीं। स्पष्ट बहुमत के चलते ही बोर्ड गठन को लेकर किसी बड़े राजनीतिक टकराव की स्थिति नहीं बनी। भाजपा समर्थित खेमे की ओर से पहले ही यह रणनीति तैयार कर ली गई थी कि संगठनात्मक एकजुटता के आधार पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर किसी भी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन न किए जाने से यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, जिसे स्थानीय राजनीतिक हलकों में भाजपा की मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है। वहीं विपक्षी खेमे की ओर से भी अध्यक्ष पद पर कोई प्रत्याशी न उतारना चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सदन में स्पष्ट बहुमत होने के कारण विपक्ष ने मुकाबले की बजाय रणनीतिक रूप से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नियमों के अनुसार संपन्न हुआ। सभी पार्षदों की सहमति से यह प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें किसी प्रकार का विवाद या विरोध दर्ज नहीं हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रेशम चंदेल और शाहतलाई भाजपा अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। बताया जा रहा है कि चुनाव परिणामों के बाद ही गठन को लेकर कई रणनीतिक बैठकें की गई थीं, जिनमें संगठनात्मक संतुलन और अनुभव को आधार बनाकर नेतृत्व तय किया गया। इस मौके पर झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल, भाजपा नेता मुक्तयार सिंह, पार्षद सरोज कुमारी, चमन लाल, बलवीर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष बज लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--
विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंद लाल शर्मा और उपाध्यक्ष सुनीता रानी ने संयुक्त रूप से कहा कि तलाई नगर पंचायत क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना और सभी सात वार्डों में समान रूप से विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि पिछले कार्यकालों में जो विकास कार्य हुए हैं, उन्हें आगे बढ़ाते हुए नए प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम किया जाएगा, ताकि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें।

तलाई नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। स्रोत: भाजपा

तलाई नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। स्रोत: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed