{"_id":"666d824983d52ab62802bdd9","slug":"bjp-meeting-tomorrow-to-review-lok-sabha-elections-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-118885-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लोकसभा चुनाव की समीक्षा के लिए भाजपा की बैठक कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लोकसभा चुनाव की समीक्षा के लिए भाजपा की बैठक कल
विज्ञापन
- प्रदेश प्रवक्ता राकेश जमवाल विशेष तौर पर रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तर पर लोकसभा चुनाव की समीक्षा के लिए बिलासपुर में भाजपा की बैठक 17 जून को होगी। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में सोमवार को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली समीक्षा बैठक में सुंदरनगर के विधायक एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश जमवाल विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार चारों सीटों पर जीत हासिल की है। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। चुनाव की समीक्षा के लिए जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर में 17 जून को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सुंदरनगर के विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश जमवाल विशेष तौर पर भाग लेंगे। इसके अलावा नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के साथ ही सभी मंडलों से प्रदेश भाजपा में पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी मंडलों से प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक व जिला संयोजक, सभी मंडलों से मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष भी भाग लेंगे।