फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP leaders stunned by the unity of opposition parties: Sunil

विपक्षी दलों की एकजुटता से बौखलाए भाजपा नेता : सुनील

Sun, 30 Jul 2023 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders stunned by the unity of opposition parties: Sunil
- भाजपा ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार पर जनता को किया गुमराह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विपक्षी दलों के एक मंच पर आने और उनकी एकजुटता से भाजपा नेता बौखला उठे हैं। इसके चलते भाजपा नेता अब अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन इस बार प्रदेश और देश की जनता भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी और इस बार केंद्र में कांग्रेस समर्थित सरकार बनेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने को लेकर जनता को गुमराह किया था। अब भाजपा नेता आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार देखकर बौखलाहट में हैं। इनकी गलत नीतियों को जनता अब पहचान चुकी है। हाल ही में मणिपुर में हुई घटना ने देश को पूरे विश्व में शर्मसार किया है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने भी कोई खास गंभीरता नहीं दिखाई। इस घटना में कथित तौर पर भाजपा नेताओं की संलिप्तता पाई जा रही है, लेकिन फिर भी भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा लगातार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बारिश के चलते प्रदेश में आपदा आई। करोड़ों का नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे भी गंभीरता से नहीं लिया, जबकि केंद्र सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से केंद्र सरकार से आग्रह किया था। निरीक्षण को पहुंची केंद्रीय टीम ने भी प्रदेश की तबाही को गंभीरता से देखा था, लेकिन फिर भी केंद्र सरकार ने इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। एक ओर जहां केंद्र ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, वहीं मुख्यमंत्री स्वयं मोर्चे पर डटे रहे और प्रभावित लोगों को राहत मुहैया करवाई। प्रदेश से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कोई उचित कदम नहीं उठाए, बल्कि निरीक्षण ही करते रहे। जबकि अपनी सांसद निधि से ही कुछ राशि प्रदेश की जनता को जारी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेहतर कार्य किया है। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस समर्थित सरकार बनेगी और जनता को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed