फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP leaders are giving protection to drug addicts: Bamber

भाजपा के नेता नशेड़ियों को दे रहे संरक्षण : बंबर

Mon, 12 Feb 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders are giving protection to drug addicts: Bamber
- बोले, सदर विधायक अपने लोगों से करवा रहे गुंडागर्दी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सदर से भाजपा विधायक नशे का काम करने वालों को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को फोन कर रहे हैं। नशे को खत्म करने की बात करने वाली पार्टी के लोग इन नशे के मामलों में संलिप्त हैं और इनके नेता इनका साथ दे रहे हैं।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता के तथाकथित पीए के भाई चिट्टे के साथ पकड़े जाते हैं। इसके बाद यहां के विधायक उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस को फोन करते हैं। भाजपा नशे को खत्म करने की बात करती है और इनके नेता नशेड़ियों को संरक्षण दे रहे हैँ। उन्होंने इन नशेड़ियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का आभार जताया और पुलिस को बधाई दी। बंबर ने कहा कि रेल लाइन निर्माण में जो कंपनियां यहां काम कर रही हैं, उन्होंने बाहर के लोगों को यहां पर काम उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से बात की। कंपनी के अधिकारियों ने कहा के जिन लोगों की भूमि इसमें गई है और साथ लगती भूमि हैं उन लोगों को रोजगार देंगे। बध्यात के पास जहां पर टनल का काम लगा हुआ है, वहां पर कुछ लोगों को कंपनी ने काम पर रख लिया। इसके बाद यहां के विधायक अपने लोगों को वहां पर गुंडागर्दी के लिए भेजते हैं और रोजगार की मांग करते हैं। टनल के बाहर बैठकर वह लोग वहां पर धरना देते हैं और लोगों को डराते हैं। बंबर ने कहा कि इस प्रकार के वाक्य आज तक नहीं हुए हैं। इन लोगों को इसके लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed