{"_id":"6aa2febcdff04d77570c4ce5","slug":"bjp-is-tampering-with-the-constitution-we-will-respond-through-the-power-of-the-vote-kaundal-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167457-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान से छेड़छाड़ कर रही भाजपा, वोट की चोट से देंगे जवाब: कौंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान से छेड़छाड़ कर रही भाजपा, वोट की चोट से देंगे जवाब: कौंडल
विज्ञापन
खतेड़ में हुई कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरमाणा के खतेड़ गांव में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल ने सुंदर लाल को समाज के समक्ष सम्मानित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए रमेश चंद कौंडल ने भाजपा पर संवैधानिक अधिकारों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। अनुसूचित जाति वर्ग को भी संविधान के माध्यम से कई अधिकार मिले हैं। देश की न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका संविधान के अनुसार काम करती हैं। कौंडल ने कहा कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को कई स्थानों पर भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हिमाचल सरकार की ओर से सरकारी दस्तावेजों से जाति संबंधी कॉलम हटाने के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की घटना को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग में रोष है। आने वाले चुनाव में समाज इसका जवाब वोट की चोट से देगा। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जोन अध्यक्ष सुंदर लाल, जिला उपाध्यक्ष बृज लाल बंसल, जिला सचिव धनी राम, संजीव कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।