फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP is playing with the faith of Hindus: Sankhyan

हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही भाजपा : सांख्यान

Tue, 14 May 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP is playing with the faith of Hindus: Sankhyan
बीफ कंपनियों से चंदा लेकर किस हिंदुत्व की बात कर रही है भाजपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बीफ शब्द पहले से ही प्रचलित था, लेकिन भाजपा कार्यकाल में इस शब्द से हर कोई अवगत हो चुका है। प्रेस को जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि गाय को माता की संज्ञा देकर पूजा का ढोंग करना और बीफ कंपनियों से अपना चुनावी स्वार्थ साधने के लिए करोड़ों में चंदा लेकर भाजपा ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है।

सांख्यान ने कहा कि भाजपा की दोहरे चरित्र की राजनीति को देश की जनता जान चुकी है। अपने विरोध में उठने वाले हर स्वर को दबा देने की ताकत रखने वाली भाजपा की सच्चाई सर्वोच्च न्यायालय ने सबके सामने लाकर रख दी। कहा कि चुनावी समर में बीफ को भाजपा चुनावी मुद्दा बनाती आई है, लेकिन जब से इलेक्ट्रोल बॉन्ड का मामला खुला है तो साफ आंकड़े सामने आए हैं कि भाजपा ने बीफ बेचने वाली कंपनी से 250 करोड़ का चंदा लिया है। इस मसले पर भाजपा पूरी तरह से बेनकाब हुई। ऐसे में भाजपा की कवरिंग परिपाटी आरएसएस को भी इसके बारे में जनता में स्पष्टीकरण देना चाहिए। यही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद, केंद्रीय मंत्री को भी इसके बारे में मुंह खोलना चाहिए। संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस मसले पर जवाब देना पड़ेगा। वर्तमान में भाजपा खुद बीफ का निर्यात करने वाली कंपनियों से चंदा लेकर किस धर्म विधान और नैतिकता की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed