फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp brun kejriwal ana niripam efigi in bilaspur.

बिलासपुर में केजरीवाल और संजय निरूपम के पुतले फूंके

Thu, 06 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
bjp brun kejriwal ana niripam efigi in bilaspur.
बिलासपुर में पुतला फूंकते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के उड़ी सैन्य कैंप पर हुए हमले के बाद भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा उग्र हो गई है। इसी कड़ी में वीरवार को बिलासपुर में रैली का आयोजन किया। बयान को लेकर विरोध जताते हुए पार्टी ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय निरूपम का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन


वीरवार को भाजपा ने बिलासपुर में रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इसमें पाकिस्तान सहित कथित देशद्रोहियों का पुलता फूंका गया। इस प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे तो लगे ही साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी भाजपाइयों ने जमकर भड़ास भी निकाली गई।
विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश गौतम की अगुवाई में जिला भर के भाजपाइयों ने इस रैली में भाग लिया। लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रणधीर शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम, राजेंद्र गर्ग, महेंद्र धर्माणी और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास राव आदि ने कहा कि आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान के विरुद्ध की गई सर्जिकल स्ट्राइक से जहां देशवासी गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ नेता अपनी तुच्छ राजनीति को चमकाने के लिए सेना से इस सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण मांग कर देश की सेना की प्रासंगिकता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद विश्व में भारत का मान बढ़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति की वजह से आज पाकिस्तान पूरे विश्व में अलग-थलग पड़ गया है। सभी वक्ताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए जहां देश की सेना की जमकर तारीफ की। वहीं कहा कि देश की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर उड़ी में सैन्य ठिकानों पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले का बदला लिया है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और देशद्रोहियों का पुतला फूंका।


इस अवसर पर जिला महामंत्री भीम चंदेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष शर्मा, सदर मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, नयनादेवी मंडल के अध्यक्ष चौधरी राम, झंडूता मंडल अध्यक्ष सुभाष मिन्हास, घुमारवीं मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव रजनी शर्मा, विक्रम शर्मा, शशि शर्मा और शिवपाल मन्हंस सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed