{"_id":"583c67af4f1c1b0c1ede572a","slug":"bilaspur-reach-in-tenis-final-at-dc-sports-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचीं बिलासपुर की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचीं बिलासपुर की टीम
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में कर्मचारियों की खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट मैच से पहले एक साथ टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहलूर स्टेडियम में चल रही 8वीं राज्य स्तरीय जिला अंतर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को रोचक मुकाबले हुए। क्रिकेट, बालीवाल कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने खूब पसीना बहाया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम ने फाइनल में प्रवेश पा लिया है।
विज्ञापन
टीम में एसडीएम सदय डॉ. हरीश गज्जू और उपनिदेशक व परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुभाष गौतम की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा कबड्डी के मैचों में बिलासपुर ने किन्नौर को 51-38, सोलन ने सिरमौर को 46-20, मंडी ने बिलासपुर को 33-9 अंक से पराजित किया। बालीवाल के मुकाबले में बिलासपुर ने ऊना और सिरमौर ने हमीरपुर को अपने-अपने मुकाबलों में 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। इस वर्ग के क्वाटर फाइनल मुकाबले में सोलन ने बिलासपुर को 2-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एचएल गेजटा, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश शर्मा, महासचिव सतपाल राणा, महासंघ के प्रधान संदीप चंदेल, महासचिव बलवीर ठाकुर, संयुक्त सचिव अनिता ठाकुर, स्पोर्ट्स मीट समिति के संयोजक रामानंद ठाकुर, संदीप ठाकुर, राजीव, विनोद रॉव और जोगेंद्र चंदेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला लाहौल स्पिति ने बिलासपुर को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया। लाहौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट पर 68 रन बनाए, जबकि बिलासपुर की टीम 6 विकेट पर 67 रन बनाकर एक रन से हार गई। जिला ऊना की टीम ने किन्नौर की टीम को आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
किन्नौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 61 रन बनाए। इसे जिला ऊना की टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की।
इसी प्रकार सोलन ने हमीरपुर को 10 विकेट से हराकर जीत हासिल की। हमीरपुर ने निर्धारित ओवर में 66 रन बनाए, जिसे सोलन की टीम ने सात ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल करके जीत दर्ज की। जिला कांगड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 66 रन का स्कोर किया।
इसे कुल्लू की टीम ने सहजता से 10 विकेट से बिना कोई विकेट खोए जीत लिया। वहीं, जिला शिमला ने ऊना को मात दी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिलासपुर ने चंबा को सीधे सैटों में 2-0 से शिकस्त दी, वहीं किन्नौर ने लाहौल स्पिति को 2-0, कांगड़ा ने हमीरपुर को 2-0 तथा सोलन ने सिरमौर को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
बैडमिंटन के सोमवार सुबह खेले गए क्वाटर फाइनल मुकाबलों में बिलासपुर ने कुल्लू को 2-0, शिमला ने किन्नौर को 2-0, मंडी ने कांगड़ा को 2-0 और सोलन ने ऊना को 2-1 से शिकस्त देकर जीत हासिल की।