फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Police increased public communication under the campaign 'Police with you'

Bilaspur News: पुलिस आपके साथ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने बढ़ाया जनसंवाद

Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur Police increased public communication under the campaign 'Police with you'
फोरलेन पर दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते पुलिस जवान। स्रोत: पुलिस व
फोरलेन पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान जनता, पर्यटकों और वाहन चालकों से की बातचीत
विज्ञापन

सुझाव सुने, ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने पुलिस आपके साथ अभियान के तहत जनसंपर्क दिवस मनाते हुए जनता से सीधे संवाद किया। इस दौरान पुलिस ने फोरलेन के विभिन्न स्थानों पर पेट्रोलिंग और ट्रैफिक चेकिंग करते हुए लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने टैक्सी चालकों, ट्रक ड्राइवरों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करने की अपील की। साथ ही पुलिस ने ऑनलाइन पुलिस सेवाओं जैसे ई-एफआईआर, शिकायत निवारण पोर्टल, चरित्र प्रमाण पत्र, वाहन सत्यापन और गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने की डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी। लोगों और वाहन चालकों ने भी पुलिस के कार्यों की सराहना की और स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क किनारे अवैध पार्किंग और रात के समय बढ़ते वाहन शोर से संबंधित सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनने और उन्हें अमल में लाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस आपके साथ जैसी पहल जनता और पुलिस के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करती हैं। इससे न केवल संवाद बढ़ता है बल्कि अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और जनसेवा में भी सुधार होता है। लोगों से अपील की है कि वे हर समय सतर्क रहें, किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। यह पहल जनता की पुलिस के संकल्प को सशक्त बनाने और पारदर्शी पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में बिलासपुर पुलिस का एक और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed