{"_id":"6ac9418db0969ba82201f621","slug":"seven-day-nss-camp-begins-at-chalaihli-school-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-169502-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चलैहली स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चलैहली स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलैहली में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें कुल 31 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 छात्र और 11 छात्राएं शामिल हैं। पाठशाला प्रबंधन समिति की अध्यक्षा वंदना शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
वंदना शर्मा ने बच्चों और स्वयंसेवियों से समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज को एक नई दिशा दे सकती है। पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा ने कैंप के दौरान अनुशासन का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वयंसेवियों से एक-दूसरे का सहयोग करने का भी आग्रह किया। एनएसएस प्रभारी अनूप कुमार भारद्वाज और रेनू बाला ने कैंप के बारे में जानकारी दी। एनएसएस प्रभारी अनूप कुमार भारद्वाज और रेनू बाला ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवियों को सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। स्वयंसेवी सात दिनों तक पाठशाला परिसर में रहकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।