फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: No Road, No Vote... Panchayat Election Boycott in Bharoli Khurd

बिलासपुर: सड़क नहीं तो वोट नहीं... भड़ोली खुर्द में पंचायत चुनाव का बहिष्कार

Tue, 26 May 2026 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई/गेहड़वीं(बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई/गेहड़वीं(बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 May 2026 07:19 PM IST
सार

झंडूता उपमंडल की पंचायत भड़ोलीकलां के वार्ड नंबर-1 भड़ोली खुर्द में पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। 

विज्ञापन
Bilaspur: No Road, No Vote... Panchayat Election Boycott in Bharoli Khurd
भड़ोली खुर्द में पंचायत चुनाव का बहिष्कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

 बिलासपुर के झंडूता उपमंडल की पंचायत भड़ोलीकलां के वार्ड नंबर-1 भड़ोली खुर्द में पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वर्षों से सड़क सुविधा नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया। बहिष्कार का असर मतदान पर साफ दिखाई दिया और वार्ड में कुल 242 मतदाताओं में से केवल 6 वोट ही पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि चिल्ला वाले मोड़ से बागडू तक दो किलोमीटर सड़क पिछले करीब 35 वर्ष से कच्ची है। बरसात में सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को ट्रैक्टर या पालकी के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

विक्रम कुमार, राकेश कुमार और सुनील सहित अन्यों ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं। उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावों के दौरान केवल आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन बाद में उनकी समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है। बताया कि सड़क की मांग को लेकर पूरे वार्ड के लोगों में लंबे समय से नाराजगी थी। इसी कारण पंचायत चुनावों के बहिष्कार का सामूहिक निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क पक्की नहीं होगी, तब तक पंचायत चुनावों के साथ विधानसभा और लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार जारी रहेगा। ग्रामीणों के विरोध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वार्ड सदस्य पद के लिए भड़ोली खुर्द से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने मनाए पर नहीं माने ग्रामीण

वार्ड के केवल दो परिवारों ने मतदान किया, जबकि बाकी ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार में हिस्सा लिया। बीडीसी सदस्य कमल चौहान और जिला परिषद सदस्य रीना पुंडीर ने कहा कि उन्होंने ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की थी। जानकारी के अनुसार जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

भड़ोली खुर्द में केवल 6 वोट पड़ने की रिपोर्ट उपायुक्त बिलासपुर को भेज दी गई है। उपायुक्त कार्यालय द्वारा इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसे प्रशासन को प्रेषित कर दिया गया है।-संजीव पुरी, विकास खंड अधिकारी झंडूता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed