{"_id":"60256ef98ebc3ee9481d85fc","slug":"bilaspur-news-new-science-building-will-be-built-in-baramana-school-bilaspur-news-sml360661479","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावमापा बरमाणा में बनेगा नया विज्ञान भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावमापा बरमाणा में बनेगा नया विज्ञान भवन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा को हिमाचल सरकार ने नए विज्ञान भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। ग्रामीण, स्कूल स्टाफ व पाठशाला के प्रधानाचार्य इससे काफी खुश हैं। लंबे समय से कमरों की कमी के चलते प्रधानाचार्य ने विज्ञान भवन की मांग सदर विधायक सुभाष ठाकुर के पास रखी थी। जिसके चलते अब विज्ञान भवन के निर्माण के लिए विभाग ने दो लाख की अग्रिम राशि भी जारी कर दी है।
रावमापा के प्रधानाचार्य भाल सिंह चंदेल ने बताया कि इस विद्यालय में 15 गांवों के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। वहीं विद्यालय में लंबे समय से कमरों की कमी चल रही थी। जिसके चलते विज्ञान भवन की मांग विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सदर विधायक सुभाष ठाकुर के समक्ष रखी गई। सुभाष ठाकुर ने इस मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्री गोविंद ठाकुर के समक्ष रखा। वहीं उन्होंने इस मांग को ध्यान में रखकर तुरंत स्वीकृति प्रदान कर दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि सदर विधायक ने विद्यालय व ग्रामीणों की इस मांग को हिमाचल सरकार से स्वीकृत करवा कर एक बड़ा तोहफा दिया है। वहीं विज्ञान भवन के निर्माण के लिए विभाग ने दो लाख की अग्रिम राशि भी जारी कर दी है। इसके निर्माण में लगभग 1 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत का अनुमान है। इस विज्ञान भवन के निर्माण से क्षेत्र की चार पंचायतों हरनोड़ा, बरमाणा, बेरी, निचली भटेड़ समेत लगभग 15 गांवों के बच्चे लाभान्वित होंगे। विज्ञान भवन के निर्माण की स्वीकृति को प्रदान करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति, अध्यापक व समस्त ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर का धन्यवाद किया है।