{"_id":"70c1ca437c075646c4f3ebdb4bd3eda2","slug":"bilaspur-news-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गांव में गंदगी पर डीसी तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के गांव में गंदगी पर डीसी तल्ख
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की गोद ली देवली पंचायत में फैली गंदगी पर उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर नाराजगी जताई हैं।
उन्होंने गांव में फैली गंदगी को लेकर प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि साफ-सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
लिहाजा, पंचायत के लोग इसमें सहयोग करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वह अस्वच्छता पर इतनी नाराज हुई कि चमलोग उनके आगमन पर आयोजित चाय पान के लिए भी नहीं रुकीं।
डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने वीरवार को देवली पंचायत का दौरा किया। उन्होंने देवली, चमलोग और घागस में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता वीएन पराशर, बीडीओ जय सिंह ठाकुर के अलावा डीपीओ आईसीडीएस मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि देवली और चमलोग में जगह-जगह फैली गंदगी पर उपायुक्त ने गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने लोगों से अपील की कि आसपास के वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाना उनका कर्तव्य होना चाहिए ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
इस दौरान ग्रामीणों की ओर से रखे गए चाय पान के लिए भी डीसी नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि जब यहां स्वच्छ वातावरण होगा तभी वह चायपान करने आएंगी।
उन्होंने दयोली में 10 लाख से निर्माणाधीन प्ले ग्राउंड, अली खड्ड पर लगभग अठारह लाख से बनने वालेपुल, घागस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात लाख से बनने वाले ग्राउंड ओर अन्य विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। डीसी ने प्राईमरी स्कूल चमलोग और घागस स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल भी जांच।
उन्होंने स्कूल के बच्चों की प्रशंसा की। सुभाष गौतम के अनुसार चमलोग आंगनबाड़ी केंद्र में जल्द ही शौचालय निर्माण के लिए उपायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि सांसद निधि के तहत अभी तक जेपी नड्डा द्वारा देवली के विकास के लिए एक करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। जबकि जिला प्रशासन भी विभिन्न विभागों के स्रोतों से देवली गांव के विकास पर राशि खर्च कर रहा है।