फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, himachal newsThe young man who came to the wedding ceremony drowned in Gobind Sagar lake

Bilaspur News: शादी समारोह में आया युवक गोबिंद सागर झील में डूबा

Tue, 06 Dec 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, himachal newsThe young man who came to the wedding ceremony drowned in Gobind Sagar lake
बिलासपुर के ज्योरीपतन में गोबिंद सागर झील में डूबे युवक की तलाश करते बोट संचालक और स्थानीय लोग। - फोटो : BILASPUR
ऋषिकेश (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के स्वारघाट थाना के ज्योरीपत्तन में शादी समारोह में गया एक युवक गोबिंद सागर झील में डूब गया। युवक की खोज में प्रशासन ने अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। अब गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन

खोज अभियान बुधवार को फिर से चलाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार उपमंडल झंडूता के धराड़सानी गांव का सचिन ठाकुर (24) पुत्र श्यामलाल मंगलवार को ज्योरीपत्तन में रिश्तेदार के शादी समारोह में गया था। दोपहर के समय वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ गोबिंद सागर झील के किनारे बैठा था।
विज्ञापन

इसी बीच वह फिसल कर झील में जा गिरा और डूब गया। दोस्तों ने सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। प्रशासन ने झील में खोज अभियान चलाया। मोटर बोट के माध्यम से पानी में हुक आदि डालकर युवक को खोजने की कोशिश की लेकिन शाम होने तक युवक का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन जेसीबी का ऑपरेटर था। उधर, एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ने बताया कि गोताखोरों को बुधवार सुबह बुलाया गया है। रात को रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है। बुधवार को ढूंढने की कोशिश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed