फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, himachal news, Union should get 70 percent of the work of transportation

ढुलाई का 70 प्रतिशत काम यूनियन को मिले

Fri, 17 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, himachal news, Union should get 70 percent of the work of transportation
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। ट्रक ऑपरेटर यूनियन ग्वालथाई की आम सभा में ढुलाई कार्य के मुद्दे पर कंपनियों के रुख पर रोष जताया गया। इस दौरान मांग की गई कि समझौते के अनुसार औद्योगिक इकाइयां ढुलाई का 70 काम ट्रक यूनियन के ऑपरेटरों को दे।प्रधान बचना राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में 14 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सभा में मांग की गई कि एसडीएम श्री नयना देवी की उपस्थिति में हुए समझौते को औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सरिया उद्योग लागू करें। ऑपरेटरों ने उद्योग प्रबंधन को चेताया कि अगर कंपनियां इस समझौते को साफ मन से लागू नहीं करेंगी तो ट्रक ऑपरेटर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बचना राम ने बताया कि समझौते के अनुसार कंपनी का माल ढुलाई का 70 प्रतिशत काम यूनियन से पंजीकृत ट्रक ऑपरेटरों को मिलना तय हुआ है। 30 प्रतिशत ढुलाई का कार्य कंपनी के वाहन करेंगे। बाहर से आने वाले मालवाहक वाहनों को ढुलाई का कार्य नहीं दिया जाएगा। इस समझौते को सभा में पढ़कर भी सुनाया गया। इस मौके पर गुरबचन सिंह, संजीव जाट, गुरनाम चौधरी, पूर्व सदस्य बीडीसी इंद्रपाल सिंह, श्यामलाल, राजकुमार, बीएल शर्मा पूर्व अनिल शर्मा सहित अन्य ऑपरेटर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed