फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news himachal news oath sca ghumarwin college

Bilaspur News: घुमारवीं महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद को दिलाई शपथ

Sat, 17 Dec 2022 08:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news himachal news oath sca ghumarwin college
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2022-2023 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा चुनाव प्रक्रिया को समझने एवं जानने के लिए छात्र संसद एक उदाहरण है। उन्होंने एससीए पदाधिकारियों को सकारात्मक तथा रचनात्मक सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंच संचालन प्रो. सुरेश शर्मा ने किया। उन्होंने केंद्रीय छात्र परिषद की भूमिका, पदाधिकारियों के अधिकार तथा कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में चार मुख्य पदाधिकारियों, 36 विभाग प्रतिनिधियों, कक्षा प्रतिनिधियों तथा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा खेलकूद के सदस्यों ने शपथ ली। सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed