{"_id":"6345a3faff6ac62b07023f15","slug":"bilaspur-news-himachal-news-health-checkup-of-357-children-under-anemia-free-campaign-bilaspur-news-sml4246320195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिमिया मुक्त अभियान के तहत 357 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिमिया मुक्त अभियान के तहत 357 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
बिलासपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम के चिकित्यक एक स्कूली छात्रा की स्वास्थ्य जांच करते हुए
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने मंगलवार को राष्ट्रीय अनिमिया मुक्त अभियान के तहत 357 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।
विधानसभा क्षेत्र झंडूता के गांव जेजवीं में डॉ. शालिनी के नेतृत्व में 85 स्कूली छात्रों की रक्त जांच करते हुए उनकी हीमोग्लोबिन और मधुमेह की जांच की गई। घुमारवीं के राजकीय उच्च विद्यालय चौड़ी में डॉ. देवेश के नेतृत्व में टीम ने 109 छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की।
श्री नयनादेवी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तरसूह, ढोलबाद, पलसेड़ और समतैहन में डॉ. कानव के नेतृत्व में 133 छात्रों के रक्त जांच करते हुए इनकी हीमोग्लोबिन और मधुमेह की जांच की गई।
सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत निचली भटेर में डॉ. रविकांत डोगरा के नेतृत्व में 30 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 12 लोगों में हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि दो लोग बीपी और 16 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। संवाद