{"_id":"6345a6b80cc74f2d63441218","slug":"bilaspur-news-himachal-news-appointment-of-tehsildar-in-bharari-bilaspur-news-sml4246363107","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी में तहसीलदार की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी में तहसीलदार की नियुक्ति
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी को तहसील का दर्जा मिलने के बाद अब वहां तहसीलदार की नियुक्ति हो गई है। ललित कुमार ने बतौर तहसीलदार का कार्य संभाल लिया है। वे इससे पहले शिमला जिले के जुन्गा में तहसीलदार के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
भराड़ी क्षेत्र के लोगों को तहसीलदार से संबंधित राजस्व संबंधी कार्यों के लिए घुमारवीं नहीं जाना पड़ेगा। तहसीलदार उपलब्ध होने से क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले यहां उप तहसील होने के चलते नायब तहसीलदार तैनात था।
इस क्षेत्र के लोगों को तहसीलदार से संबंधित कार्य करवाने के लिए यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर घुमारवीं जाना पड़ता था। इस वजह से लोगों को पैसे के साथ समय की बर्बादी होती थी। भराड़ी तहसील के तहत 10 पटवार वृत बरोटा, गाहर, दधोल, भपराल, मरहाणा, घंडालवीं, पंतेहड़ा, लैहरी सरेल, हटवाड़ और कोट शामिल किए गए हैं। 27 जून को मुख्यमंत्री ने घंडालवीं में आयोजित कार्यक्रम में भराड़ी को तहसील के दर्जा देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिलते ही भराड़ी उप तहसील को तहसील बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। अब कार्यालय में तहसीलदार का पद भर जाने से कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। तहसीलदार ललित कुमार ने कहा कि लोगों के कार्य समय पर हों और लंबित पड़े राजस्व संबंधी कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। संवाद