{"_id":"669528c25c56fd2139081abd","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-120229-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नाले में गिरी क्रेन, दो व्यक्ति हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नाले में गिरी क्रेन, दो व्यक्ति हुए घायल
Mon, 15 Jul 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
ग्वालथाई में हुआ हादसा, ऑपरेटर पर लापरवाही का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोट कहलूर थाना के ग्वालथाई में क्रेन नाले में गिर गई। हादसे में क्रेन ऑपरेटर सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने क्रेन ऑपरेटर पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सुमित सिंह निवासी गांव कठियाली डाकघर ब्रह्मापुर जिला गुरदासपुर पंजाब ने बताया है कि अजय कुमार निवासी गांव चोंहता तहसील दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब क्रेन को लेकर ग्वालथाई में आया था। वह भी क्रेन में आ गया था। ग्वालथाई स्थित एक फैक्टरी में काम खत्म करने के बाद अजय कुमार क्रेन को रविवार रात को बद्दी ले जा रहा था। ग्वालथाई से बरमला की तरफ उतराई में जाते हुए अजय कुमार क्रेन पर नियंत्रित नहीं कर सका। इस कारण क्रेन सड़क से नीचे नाले में गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। वह खुद ही दुर्घटनाग्रस्त क्रेन से निकल कर सडक़ तक पहुंचे, जहां से लोग उन्हें अस्पताल ले गए। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।