{"_id":"669d0f2372f9ae08bb0927fd","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-120495-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरकारी भूमि पर कब्जा पर तीन लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरकारी भूमि पर कब्जा पर तीन लोगों पर मामला दर्ज
Sun, 21 Jul 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
पटवारी ने जून में अवैध कब्जा करने के दिए थे नोटिस, नहीं माने लोग
-भराड़ी थाना के बेकल गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बेकल गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में दो महिलाओं और एक व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ है। भराड़ी पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बेकल गांव में सरकार की मलकियत भूमि खसरा नंबर 33 गैर मुमकिन रास्ता है। इस रकवे की कुछ भूमि पर गांव के तीन लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर दुकान बना दी। सरकारी जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा करके बनाई जा रही दुकानों का कार्य रोकने के लिए हल्का पटवारी ने जून में नोटिस जारी किया था, लेकिन लोगों द्वारा कार्य बंद नहीं किया गया था। इसके बाद नायब तहसीलदार घुमारवीं द्वारा मौके का निरीक्षण कर कार्य बंद करने के आदेश दिए गए। इसके बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। अब इसे लेकर उपमंडलाधिकारी घुमारवीं द्वारा पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद भराड़ी पुलिस ने अवैध कब्जा कर रहे तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि बेकल गांव के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।