फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Attack on ATM operator by spraying masked miscreants looted Rs 13 lakh

Bilaspur: स्प्रे डालकर एटीएम ऑपरेटर से मारपीट, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट लिए 13 लाख रुपये

Tue, 15 Nov 2022 10:32 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 10:32 AM IST
सार

लुटेरों ने उससे 13लाख 35 हजार रुपये मारपीट कर लूट लिया और पीछे के रास्ते से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना की पुरी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑपरेटर से पूछताछ कर मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है। 

विज्ञापन
Bilaspur Attack on ATM operator by spraying masked miscreants looted Rs 13 lakh
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के दयालबंद स्थित मंडल सहायक अभियंता कार्यालय में चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर स्प्रे डालकर आपरेटर के साथ मारपीट की। बदमाशों ने मारपीट करने के बाद बिजली भुगतान के 13 लाख 35 हजार रुपए भी लूट कर भाग गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन


दरअसल कोतवाली पुलिस के अनुसार मुंगेली निवासी वीरेंद्र सोनवानी पिता शिव कुमार सोनवानी 22 वर्ष बिलासपुर के दयालबंद स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में एटीपी मशीन ऑपरेटर है। सोनवानी के अनुसार वे शाम 7:15 बजे बिजली बिल के भुगतान राशि 13लाख 35000 रुपे एटीपी मशीन से निकाल कर गिन रहे थे इसी दौरान पीछे के दरवाजे से 3 लोग अंदर घुसे उनके चेहरे में रुमाल बंधा हुआ था। इसी दौरान एक ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, दूसरे ने उसके चेहरे पर स्प्रे डाल दिया जिससे वह जमीन में गिर गया। 

विज्ञापन

 

जमीन में गिरने के बाद  तीनों लुटेरों ने उससे 13लाख 35000 मारपीट कर लूट लिया और पीछे के रास्ते से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना की पुरी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑपरेटर से पूछताछ कर मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed