फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur also joined the resolution of drug free Himachal

Bilaspur News: नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प में बिलासपुर भी हुआ शामिल

Wed, 25 Jun 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur also joined the resolution of drug free Himachal
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुरू की जन-जागरुकता गतिविधियां
विज्ञापन

-स्कूल-कॉलेजों में लगाए जा रहे विशेष शिविर, नशे से बचने के लिए किया जा रहा जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 23 से 26 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले में व्यापक जन-जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

सीनियर सिविल जज एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रतीक गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकना और लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, महिला मंडल, युवक मंडल, पंचायती राज संस्थानों और पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान विभिन्न माध्यमों से लोगों को नशे के कारण होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षति के बारे में बताया जा रहा है। विशेष रूप से युवाओं को लक्ष्य बनाते हुए स्कूलों और कॉलेजों में जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें उन्हें नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सचिव ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों को इसके दुष्प्रभावों से बचाएं। यदि कोई व्यक्ति नशा बेचते हुए पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाना को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता या सलाह की आवश्यकता हो, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221452 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed