फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur. 31,797 youths in the district are registered for employment, and more than 100...

Bilaspur News: बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए सीर उत्सव में लगेगा मेला

Mon, 28 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur. 31,797 youths in the district are registered for employment, and more than 100...
15 से अधिक एमएनसी और स्थानीय कंपनियों को बुलाने की तैयारी, तीन अक्तूबर को घुमारवीं में होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 31,797 युवा रोजगार के लिए पंजीकृत हैं और 100 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। इसके बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए जिले से बाहर जाना पड़ रहा है। उद्योग बढ़े, रोजगार घटे अभियान में उठे इस मुद्दे के बाद अब रोजगार विभाग ने कंपनियों को युवाओं के नजदीक लाने की पहल की है। तीन अक्तूबर को घुमारवीं में सीर उत्सव के दौरान रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें कम से कम 15 कंपनियों को बुलाने की तैयारी है। इनमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ स्थानीय नियोक्ता भी शामिल होंगे। रोजगार विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में निजी और सरकारी क्षेत्र में 785 युवाओं को रोजगार मिला है। वहीं, जिले में 31,797 बेरोजगार पंजीकृत हैं। ऐसे में विभाग कंपनियों और युवाओं के बीच सीधा संपर्क बढ़ाने पर जोर दे रहा है। रोजगार मेले में युवाओं को एक ही जगह पर अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के विकल्प उपलब्ध करवाए जाएंगे। उद्योग बढ़े, रोजगार घटे अभियान में यह सवाल प्रमुखता से उठा था कि जिले में उद्योग होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। कई युवा 10 से 15 हजार रुपये की नौकरी के लिए भी चंडीगढ़, बद्दी-नालागढ़ और अन्य शहरों का रुख कर रहे हैं। बाहर रहने-खाने और आने-जाने का खर्च निकालने के बाद उनकी बचत काफी कम रह जाती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर ही कंपनियों और युवाओं को जोड़ने की विभाग की पहल अहम है। पिछले दो वर्षों में कई कैंपस प्लेसमेंट भी करवाए गए, लेकिन कई जगह युवाओं की भागीदारी कम रही। ग्वालथाई औद्योगिक क्षेत्र में स्टील उद्योगों के लिए दो-तीन बार कैंपस करवाए गए। अधिक तापमान में काम होने के कारण स्थानीय युवाओं ने इनमें रुचि नहीं दिखाई। हाल में शुरू हुए शीशा उद्योग के लिए भी कैंपस करवाया गया, लेकिन वहां युवाओं की भागीदारी कम रही। वहीं, ग्वालथाई के दवा उद्योग में बिलासपुर और ऊना के कई युवाओं को रोजगार मिला है। इससे विभाग के सामने रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ युवाओं की रुचि और योग्यता के अनुरूप नौकरियां उपलब्ध करवाने की चुनौती भी है। घुमारवीं के रोजगार मेले के लिए विभाग स्थानीय नियोक्ताओं के साथ बहुराष्ट्रीय कंपनियों से भी संपर्क कर रहा है। इससे युवाओं को एक ही जगह पर अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के विकल्प मिलेंगे। साथ ही, कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर नौकरी, योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी लेने का अवसर मिलेगा।

कोट
हम लगातार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट और रोजगार मेले करवा रहे हैं। तीन अक्तूबर को घुमारवीं में होने वाले रोजगार मेले का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें कम से कम 15 कंपनियों को बुलाने की कोशिश है। इसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ स्थानीय नियोक्ता भी शामिल होंगे। पिछले दो वर्षों में कई कैंपस करवाए हैं, लेकिन युवाओं की भागीदारी बढ़ाना अभी चुनौती है।
विज्ञापन

-राजेश मेहता, जिला रोजगार अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed