फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspu tour

जेपी नड्डा के दौरे को लेकर श्री नयना देवी जी में तैयारी पूरी

Fri, 20 Nov 2020 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
bilaspu tour
bilaspu tour
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय बिलासपुर दौरे को लेकर श्री नयनादेवी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जेपी नड्डा 21 नवंबर को बिलासपुर एम्स का निरीक्षण करेंगे और 22 नवंबर को विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

मंदिर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है, जबकि नगर परिषद की ओर से गलियों नालियों की सफाई भी सुचारु रूप से की जा रही है। गलियों और नालियों में चूने का छिड़काव भी किया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर के पुजारी वर्ग की ओर से जेपी नड्डा की पूजा अर्चना के लिए भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वहीं मंदिर के पुजारी दीपक भूषण ने बताया कि जब भी जेपी नड्डा को कोई बड़ा पद मिला है या उन्होंने कोई बड़ी जीत दर्ज की है तो वे माता के दरबार में पहुंचते हैं और माता श्री नयनादेवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भी जेपी नड्डा जब हिमाचल पहुंचे तो वे सीधे पहले माता नयनादेवी के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। अब बिहार में जीत दर्ज करने के उपरांत भी वे परिवार सहित माता के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे और माता की पूजा अर्चना करके अपने आगामी चुनावों की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed