{"_id":"67e15b8c2eaffd34f30a7edb","slug":"bhagwat-katha-started-with-kalash-shobha-yatra-in-kuthera-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-134184-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुठेड़ा में कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुठेड़ा में कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
Mon, 24 Mar 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में बाबा नाहर सिंह कलोनी कुठेड़ा के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर क
-सभी कथाओं में श्रीमद् भागवत, राम कथा श्रेष्ठ : पं. भगत राम
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कुठेड़ा में जय बाबा नाहर सिंह भागवत कमेटी और जन सहयोग से बाबा नाहर सिंह कॉलोनी कुठेड़ा श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई।
इस दौरान भक्तों ने बैंड बाजों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली। इस दौरान निकाली गई विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पंडित भगत राम नड्डा ने सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद पीले वस्त्र में सिर पर कलश लेकर 21 कन्याओं को माथे पर तिलक लगाकर यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा नायरा पेट्रोल पंप चौक से होते हुए प कथास्थल पर पहुंची। कथा के पहले दिन कथा वाचक पंडित भगत राम नड्डा ने कहा कि सभी कथाओं में श्रीमद् भागवत, राम कथा श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भागवत कथा का आयोजन होता है, वह तीर्थ स्थल कहलाता है। इसे सुनने और आयोजन करने का सौभाग्य प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। इसके सुनने से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ-साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। कथा 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश, कमेटी प्रधान नरेश महाजन, अमर सिंह महाजन, प्रेम लाल, विकास, दौलत राम, बिशन दास, धर्म सिंह, दौलत राम आदि मौजूद रहे।