{"_id":"b10e42d070388286ea9b2cc2bcc95316","slug":"beri-win-cricket-turanment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरी ने जीता नातड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरी ने जीता नातड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजगाईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान नातड़ा में चल रही मुनीष मेमोरियल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बैरी पंचायत की टीम ने जीता। फाइनल में बैरी पंचायत की टीम ने पंजगाईं की टीम को 12 रनों से पराजित किया।
समापन समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान सुशील कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की पंचायतों की 56 टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए क्लब की ओर से इस तरह की खेलों का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने क्लब के सदस्यों को प्रतियोगिता के रख-रखाव के लिए 3100 रुपये की नगद राशि दी। इस मौके पर बीडीसी सदस्य भुवनेश गौतम, स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष सुनील गौतम, उपप्रधान अनुराज गौतम, वार्ड सदस्य जयपाल, व्यवसायी प्रेम कुमार चंदेल, अरविंद शांडिल्य और प्रदीप ठाकुर सहित क्रिकेट क्लब सदस्य और अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन