{"_id":"628fc72e1180c5430717b880","slug":"bdo-bilaspur-orders-to-initiate-construction-if-house-for-mangrot-s-maya-devi-bilaspur-news-sml4101575152","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया देवी का घर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीडीओ को आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया देवी का घर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीडीओ को आदेश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा के माकड़ी-मार्कंडेय ग्राम पंचायत के मंगरोट गांव की माया देवी और उनके परिवार को जल्द ही आशियाना मिल जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। बीडीओ को इस बाबत तत्काल उचित कार्यवाही के निर्देश प्रशासन ने जारी कर दिए हैं। अमर उजाला ने 26 मई के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर दास ने कहा कि महिला को आवास योजना के तहत घर के लिए जल्द पैसा दिया जाएगा। कहा कि सदर विकास खंड अधिकारी को आदेश दे दिए हैं कि मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करें।
कहा कि महिला को आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए जो भी औपचारिकताएं होंगी उन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा। बीडीओ दो दिन में पूरी रिपोर्ट प्रशासन को देंगे। इस बीच, वीरवार सुबह जिला परिषद सदस्य बामटा वार्ड गौरव शर्मा भी इस मामले में जिला प्रशासन से मिले।
विज्ञापन
बताते चलें कि माया देवी गरीब परिवार से संबंध रखती है और घर में कमाने वाला कोई नहीं है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। दो छोटे बच्चे हैं जिनकी जैसे-तैसे पढ़ाई करवा रही है।
एक साल पहले महिला का नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में डाला गया था, लेकिन अभी तक उसे घर बनाने के लिए पैसा नहीं मिला। जबकि महिला का कच्चा घर पूरी तरह जर्जर हो चुका है और छत टूट चुकी है। इन हालातों में महिला बच्चों के साथ दूसरों के घर में शरण लेने को मजबूर है।