{"_id":"57e173264f1c1bf63aa82495","slug":"basketball-turnament-match-won-by-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में बिलासपुर स्कूल बना विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में बिलासपुर स्कूल बना विजेता
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में संपन्न हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र) पाठशाला बिलासपुर में आयोजित छात्र वर्ग की अंडर-19 स्कूली जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता की बास्केटबाल स्पर्धा में बिलासपुर स्कूल विजेता बना, जबकि घुमारवीं स्कूल को उपविजेता खिताब से संतोष करना पड़ा। बास्केटबाल का फाइनल मुकाबला काफी रोचक रहा।
विज्ञापन
इसमें बिलासपुर स्कूल की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 52-51 से जीत दर्ज की। इसके अलावा हैंडबाल स्पर्धा में कंदरौर और मरहाणा, बॉक्सिंग में नाल्टी और कोठी जबकि जूडो में पंजगाईं और बरठीं स्कूल क्रमश: विजेता और उपविजेता रहा।
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के समापन पर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें अभिषेक, रोहित, शौर्य और साथियों ने वंदेमातरम्... अंकित, रोहित, कृष्णा सरीन, आसिफ, महेश और साथियों ने तू मोही अच्छरिए... पहाड़ी गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एडीपीओ धर्मपाल वधान, प्रधानाचार्य किशोरी लाल, प्रवक्ता कमल, कंवर विजय, पार्षद नंद लाल राही, अंशु शर्मा, घुमारवीं स्कूल के प्रधानाचार्य लाल सिंह चौहान सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।