फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barthin won the final by a margin of eight points

Bilaspur News: बरठीं ने आठ अंकों के अंतर से जीता फाइनल

Sun, 15 Jan 2023 07:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Barthin won the final by a margin of eight points
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ के धराड़ गांव में स्थानीय शिव शक्ति युवक मंडल की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में हमीरपुर और बिलासपुर की करीब 10 कबड्डी टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में बरठीं ने बड़ाग्राम टीम को आठ अंकों के अंतर से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल मैच में बरठीं ने झंडूता जूनियर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बड़ाग्राम ने झंडूता सीनियर को हराया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में झंडूता विधायक जीत राम कटवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बलघाड़ पंचायत प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, गुलाबो, राकेश चंदेल, जरनैल चंदेल, मिलाप धीमान और मदन लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed