फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barmana defeated Bhated in the final

Bilaspur News: फाइनल में बरमाणा ने भटेड़ को दी शिकस्त

Sun, 24 Nov 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Barmana defeated Bhated in the final
-बरमाणा में हुई बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत ग्राम पंचायत बरमाणा में स्कूली बच्चों की ओर से अंडर-14 एक दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बरमाणा पंचायत के पूर्व उप प्रधान नीतीश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बरमाणा और भटेड़ के बीच खेला गया जिसमें बरमाणा ने जीत हासिल की। तीसरे स्थान के लिए सुंदरनगर और सलापड़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें सुंदरनगर विजेता बना। वहीं बिलासपुर की टीम पांचवें स्थान पर रही। प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि नीतीश ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को खेलने के लिए बास्केटबाल और नेट उपलब्ध कराया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से खेल से जुड़े रहने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंस रही है। खेलों के माध्यम से नशे को रोका जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को खेल से जुड़े रहना चाहिए। इस मौके पर खिलाड़ी बच्चों ने कहा कि बास्केटबाल का मैदान खस्ता हालत में है। इसकी मरम्मत कराना आवश्यक है। नीतीश ने आश्वासन दिया कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के समक्ष इस समस्या को उठाया जाएगा और इसकी मरम्मत करवा दी जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उन्होंने 3100 रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed