{"_id":"677bdc95d60a673984059cbd","slug":"barmana-brightened-up-due-to-the-efforts-of-district-administration-adani-group-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-129766-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला प्रशासन, अदाणी समूह के प्रयासों से जगमगाया बरमाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला प्रशासन, अदाणी समूह के प्रयासों से जगमगाया बरमाणा
Mon, 06 Jan 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के बरमाणा में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें । संवाद
-सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रशासन और अदाणी समूह के प्रयासों से बरमाणा में सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और अदाणी समूह का आभार जताया है।
करीब 25 वर्ष पहले जिला प्रशासन ने बरमाणा में डिवाइडर लेन का निर्माण किया था। इस डिवाइडर लेन की चौड़ाई ज्यादा, ऊंचाई कम व स्ट्रीट लाइट न होने के कारण वहां पर डिवाइडर लेन से गाड़ियां टकराने से आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने डीएमएफटी से रोड सेफ्टी के लिए करीब दो करोड़ रुपये का बजट जारी कराया। लेकिन इस डिवाइडर पर कोई लाइट की व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद अदाणी फाउंडेशन की ओर से डिवाइडर लेन से जीरो चौक तक लाइट लगा दी है जिसके चलते पूरा बरमाणा जगमगा उठा है। पंचायत उप प्रधान अवधेश भारद्वाज ने बताया कि इससे दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी। उन्होंने अदाणी फाउंडेशन, उपायुक्त और एसडीएम का आभार जताया है।