फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bank management made people aware about cyber crime

Bilaspur News: बैंक प्रबंधन ने साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

Tue, 16 Dec 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bank management made people aware about cyber crime
कसारू गांव में राज्य सहकारी बैंक की ओर से  आयोजित की वितीय जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण और
कसारू गांव में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की कल्लरी शाखा ने दी वित्तीय जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं क्षेत्र के कसारू गांव में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की कल्लरी शाखा के तत्वावधान में वित्तीय जागरूकता शिविर लगाया गया। लोगों को बैंक की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए जहां उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया।

बैंक प्रबंधक दिनेश चोपड़ा ने कहा कि सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। बैंकों के साथ जुडक़र इन योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, अटल पेंशन और महिला सशक्तिकरण जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के मद्देनजर सपनों का संचय योजना बेहद महत्वपूर्ण है। इसी तरह महिला सशक्तीकरण को लेकर स्वयं सहायता समूहों के लिए भी कई योजनाएं हैं। मौजूदा परिवेश में कई अन्य कार्यों की तरह बैंकों से संबंधित ज्यादातर काम भी मोबाइल से होते हैं। इससे लोगों की जिंदगी आसान हुई है, लेकिन साइबर क्राइम के खतरे भी बढ़ें हैं। इनसे बचने के लिए लोगों का सजग और जागरूक होना बेहद जरूरी है। लॉटरी अथवा अन्य प्रलोभनों के झांसे में आकर अक्सर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे ऐसी झांसे में आने से बचें। उन्हें फोन के माध्यम से अपने बैंक अकाउंट से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी नहीं देनी चाहिए। ओटीपी किसी के साथ भी साझा नहीं करना चाहिए। शिविर में सेऊ सहकारी सभा के सचिव अवनीश कुमार, शिवाली ठाकुर, संदीप और बलदेव शर्मा समेत कई लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed