फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand raised for the formation of a commission for drivers.

Bilaspur News: चालकों के लिए आयोग के गठन की उठी मांग

Sat, 19 Sep 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for the formation of a commission for drivers.
शालूघाट में आयोजित चालक दिवस कार्यक्रम में मौजूद चालक व अन्य लोग। स्रोत: चालक संघ
चालक दिवस पर सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा बागा की ओर से शालूघाट स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गेट के सामने चालक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुरभि ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश में चालक आयोग के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

मुख्यातिथि सुरभि ठाकुर ने कहा कि चालक वर्ग दिन-रात अपनी सेवाएं देकर लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाता है। ऐसे में सरकार को चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए। संघ के मार्गदर्शक सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि चालक आयोग के गठन की मांग को लेकर जल्द ही सरकार से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक चालकों की आवाज उठाई जाएगी। कार्यक्रम में एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नरवीर कंवर, भारत सरकार के श्रमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक गोविंद चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रेस सचिव श्याम लाल, सह कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर सहित संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed